प्रभु बजरंगबली की अखंड कृपा एवं दया सभी भक्तजनों पर बरसती रहे
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के पावन पर्व के अवसर पर आज नाविका नितिन फाउंडेशन द्वारा न्यू हैदराबाद में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें हलवा, पूड़ी-सब्जी, छोले-चावल आदि भक्तों को वितरण किया गया।
आयोजक नितिन कुमार अध्यक्ष, विकास शुक्ला, अंजली अनुपम, राजीव कुमार, रामगोपाल सिंह, सचिन कुमार सक्सेना, अंकुर सक्सेना, नमन कुमार, रंग बहादुर सिंह सहित भक्तों ने प्रसाद किया और आयोजक समिति ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कलयुग में प्रभु वीर बजरंगबली साक्षात रूप में विराजमान है प्रभु बजरंगबली की अखंड कृपा एवं दया सभी भक्तजनों पर बरसती रहे जीवन के सभी संकटों से वीर हनुमान जी मुक्ति प्रदान करें।

