प्रो बोनो क्लब ने मतदान हेतु किया ग्रामीणों को जागरूक
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ विश्विद्यालय की प्रतिष्ठित संस्था प्रो बोनो क्लब ने संकाय प्रमुख प्रो डॉ. बी डी सिंह और संकाय प्रभारी डॉ आलोक कुमार यादव जी के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 16 मई 2024 को गोहना कला, बक्शी का तालाब तहसील में लोगों को आगामी 20 मई को होने लोक सभा आम चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए “मतदान जागरूकता अभियान” चलाया। अभियान में क्लब के सभी एसोसिएट ने घर घर जाके लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। क्लब के संयोजक मनीष तिवारी ने बताया की गोहना कला ग्राम सभा में लगभग 2500 वोटर है और क्लब लक्ष्य है कि 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग मतदान करने जाए। कार्यक्रम के दौरान क्लब के संकाय प्रभारी डॉ आलोक कुमार यादव ग्राम प्रधान ऋतु सिंह, डॉ अभिषेक तिवारी, और क्लब के सदस्य ऋतम, कौशिकी, प्रसंग, ओंकार आदि मौजूद रहे।

