आपसी विवाद में बेक़सूर मुर्गे की मौत
शाहगंज/जौनपुर
पत्रकार-धनन्जय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव में घरेलू विवाद में एक मुर्गे की मौत हो गई। जिस पर पीड़िता ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बतादें कि जयनाथ बिन्द की पत्नी किस्मती मुर्गा पालन का व्यवसाय करती है। बीते कुछ दिनों से किस्मती का पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। किस्मती ने आरोप लगाया कि विवाद के चलते पड़ोसियों ने हमारे मुर्गे को कीटनाशक दवा देकर मार डाला है। यह घटना कई बार होने के कारण शुक्रवार मैंने सरायख्वाजा थाने में तहरीर देकर मामले में विधिक कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गया है। कार्यवाही की जा रही है।