अयोध्या।(डा.आलोक श्रीवास्तव अयोध्या संवाददाता) जिले के रूदौली विधानसभा मे हो रहे चुनाव का नतीजा तो दस मार्च को ही आयेगा।यह तो दस मार्च को ही पता चलेगा कि किस पार्टी के प्रत्याशी की विजय होगी।लेकिन जहां तक सोशल मीडिया की बात करें तो कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी दयानन्द शुक्ला सबसे आगे चल रहे हैं।आज तक दयानन्द शुक्ला के फेस बुक पेज पर 35750 फॉलोवर्स हैं।वहीं सोशल साइट्स पर हमेशा सक्रिय रहने वाले बसपा प्रत्याशी अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां दूसरे स्थान पर हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां के फॉलोवर्स की संख्या 33685 हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी राम चन्द्र यादव इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं।उनके फॉलोवर्स की संख्या 25974 है।सबसे कम संख्या सपा प्रत्याशी आनन्द सेन यादव की है।सपा प्रत्याशी श्री सेन के। फॉलोवर्स की संख्या मात्र 13451 है।वैसे उक्त तीनों प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जनसंपर्क कर दिन रात एक किए हुए हैं।आखिर बाजी कौन मारता है यह तो आने वाला दस मार्च के दिन पता चलेगा।

