जौनपुर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर पढ़ने वाले बच्चों और उनकी माताओं को निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है।इसी क्रम में आज जहांगीराबाद रुहट्टा में सुपरवाइजर शीला सिंह द्वारा3 आंगनवाड़ी सेंटरो पर लगभग 100 बच्चो को सरकार द्वारा दिये जाने वाला फ्री में पुस्ताहार बाटा गया। पुष्टाहार का वितरण सुषमा श्रीवास्तव नीलम देवी मीरा देवी के सेंटरों पर किया गया। बच्चो सहित गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी राशन वितरण किया गया।राशन में दाल, दलिया, चावल ,रिफाइंड चने की दाल आदि का वितरण किया गया।वितरण में
गुलशन जहां सहायिका ,नीलम देवी आंगनवाड़ी द्वारा विशेष रूप से सहयोग किया गया।

