बच्चों ने “पावर ऑफ होप” के जरिए धैर्य और आशावाद का संदेश दिया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। किड्ज़ी भास्कर एजुकेशन्स ने अपने वार्षिक समारोह ‘आशाएँ’ का आयोजन किया, जो बच्चों की प्रतिभा और सकारात्मकता को समर्पित एक अद्भुत उत्सव था। यह कार्यक्रम नन्हे बच्चों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन से सजा था, जिसमें बच्चों ने कविता , एकल डांस,ग्रुप डांस ,नाट्यमंचन के साथ अन्य संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी,जहां उन्होंने अपनी कला और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि के तौर पर निर्मला पंत ने कार्यक्रम में शिरकत की और बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। उनका मानना था कि बच्चों में असीम संभावनाएँ होती हैं, जिन्हें पहचानने और बढ़ावा देने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही निदेशक महोदया प्रतिमा त्रिपाठी ने भी छात्रों और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरित किया।
कार्यक्रम की प्रमुख प्रस्तुतियों में “होप राइम” सीनियर के.जी. के बच्चों का दिल को छू लेने वाला प्रदर्शन शामिल था। इसके अलावा, एसबारकेजी और जेआरकेजी द्वारा प्रस्तुत किया गया प्रेरणादायक नाटक भी दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहा। प्ले ग्रुप के बच्चों ने “चियरफुलनेस” के माध्यम से बचपन की खुशियाँ दर्शायीं, जबकि नर्सरी के बच्चों ने “पावर ऑफ होप” के जरिए धैर्य और आशावाद का संदेश दिया। इन सभी प्रस्तुतियों ने बच्चों के अंदर छिपी हुई सकारात्मकता और संभावनाओं को उजागर किया।
कार्यक्रम का एक और विशेष आकर्षण किड्ज़ी प्रिंस हर्षित चौहान और किड्ज़ी प्रिंसेस आयत रिज़वान का ताज पहनाना रहा, जिन्हें उनके आकर्षण और आत्मविश्वास के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच आभार और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।
किड्ज़ी भास्कर एजुकेशन्स का यह प्रयास हमेशा की तरह बाल विकास और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित करता है। इस कार्यक्रम ने बच्चों में आशा और सकारात्मकता के बीज बोए, जो उनके उज्जवल भविष्य की ओर एक कदम और बढ़ाते हैं।

