बरेली में भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में होली मिलन के उपलक्ष में कवि सम्मेलन का आयोजन भगवान परशुराम सभागार में किया गया

आज दिनांक 23 मार्च को भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में होली मिलन के उपलक्ष में कवि सम्मेलन का आयोजन भगवान परशुराम सभागार में किया गया।

बरेली,कविसम्मेलन की अध्यक्षता बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य श्री अजय शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि डॉ सी के मिश्रा रहे तथा विशिष्ट अतिथि आचार्य संजीव गौड़ रहे।
कवि सम्मेलन में राजेश गौड़ ने राम के ऊपर कविता पढकर माहौल को राममय कर दिया। गीतकार कमल सक्सेना ने श्रंगार के मुक्तक पढ़कर खूब तालियाँ बटोरी। तथा राजनैतिक व्यंग मैया मोहे काऊ ना रँग लगायो। कविता पढ़कर श्रोताओं से खूब ठहाके लगवाये। हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष ने होली पर कविता पढ़ी औऱ खुदा का हर करिश्मा हर खुदाई में निकलता है मुक्तक पढ़कर वाहवाही लूटी। रणधीर गौड़ ने अपनी कविता, इन आँखों से अंदर का सनीमा देखो कविता पढ़ी। इसके अतिरिक्त आभा तिवारी, सी ए शरद मिश्रा, कल्पना पांडे, सतेंद्र पांडे बृजेन्द्र तिवारी व कुशाग्र ने भी काव्यपाठ किया। संचालन गीतकार कमल सक्सेना ने किया। सभी का धन्यवाद एडवोकेट सुरेन्द्र पांडे ने दिया ।कवि सम्मेलन में महेश पंडित, डॉ एस के अग्निहोत्री, गजेंद्र पांडे व सारस्वत जी सहित मंच के अन्य अधिकारी व सम्मानित सदस्य देर तक तालियाँ बजाकर कविता का आनंद लेते रहे। सभी ने एक अच्छे आयोजन के लिये आयोजकों की मन से प्रशंसा की।
🌎 कमल सक्सेना कवि गीतकार बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *