जौनपुर, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरलालका रोड पर स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। मंगलवार दिन के लगभग एक बजे मोहल्ला आलमगंज निवासी मोहम्मद साबिर की 8 वर्षीय पुत्री आनाविया जौनपुर पब्लिक स्कूल से पढ़कर ई-रिक्शा से घर जा रही थी। उसी समय अचानक भीड़ भाड़ होने के नाते ई रिक्शा में झटका लगा। झटका लगने के कारण उक्त बालिका अचानक सड़क पर आ गई और तेज गति से आ रही स्कूल की एक बस की चपेट में आ गई। स्कूल बस का चक्का उक्त बालिका के ऊपर से पार हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उसी में मोहम्मद जमाल के पुत्र ने बच्ची को उठाकर जिला अस्पताल ले गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।
यह दुर्घटना की जानकारी जैसे परिजनों को लगी रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे और बच्ची की लाश को लेकर घर चले गए। शहरी इलाके में जाम की समस्या से जहां निजात नहीं मिल रही है वहीं दुर्घटना का डर हमेशा बना रहता है। इसी भीड़ बालों के कारण आज उक्त स्कूल की छात्रा मासूम बच्ची दुर्घटना की भेंट चढ़ गई। आपको याद दिलाते हुए चले की इस जनपद में जिला अधिकारी रहे सुभाष एलवाई ने स्कूलों को निर्देशित किया था कि वह अपने स्कूल में बड़ी बसों को हटाकर छोटी बसें लगाएं जिससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिल सके। कुछ दिन तक तो यह निर्देश चला लेकिन जिला अधिकारी के स्थानांतरण के बाद उनका आदेश भी बट्टे खाते में चला गया। शहरी इलाके के कई बड़े स्कूलों द्वारा बड़े वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है जिसके कारण शहर में जाम की समस्या में एक समस्या या भी है।

