
बदलापुर! कोतवाली क्षेत्र के देव रामपुर गांव के पास एक पेड़ से हुई भिड़ंत में बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई ! घटना शुक्रवार सुबह की है ! पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया! ग्राम सम्मनपुर थाना खुटहन निवासी रामकृष्ण 45 अपने पिता रमेश चन्द्र तिवारी 65 वर्ष को बाइक पर बैठा कर डमरुआ अपनी रिश्तेदारी शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे! वह जैसे ही घनश्यामपुर के आगे देव रामपुर गाँव के पास पहुंचे थे कि बाइक का संतुलन नहीं संभाल सके और तेज रफ्तार होने के कारण बाइक भोला यादव के घर के सामने पेड़ से जा भिड़ी! जिससे दोनों पिता पुत्र बाइक से गिरकर बुरी तरह घायल हो गए ! घायला अवस्था में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया! जहाँ डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया! घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया!

