डीकेयू गोरखपुर ब्यूरो राजनारायण ओझा
विधायक ने बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया
खजनी विधानसभा मे बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के जमौली,शाहपुर,
कटया,नगरा जंगल सहित दर्जनों गांव जलमग्न होने से जमौली गांव में बाढ़ के हालात की स्थिति का जायजा लेने क्षेत्रीय विधायक संत प्रसाद पहुंचे,वहाँ ग्रामीणों से मुलाक़ात कर बाढ़ की स्थिति का हाल-चाल जाने एवं बाढ़ में हुए नुकसान का निरीक्षण किया,उसके बाद बाढ़ पीड़ितों को खाने पीने रहने व बाढ़ राहत सामग्री वितरित करने का प्रबंध किया
विधायक संत प्रसाद ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा करते हुए ग्रामीणों से बताया इस दुःख के समय में हम आपके साथ हैं,किसी व्यक्ति को कोई असुविधा महसूस होता है तो तत्काल मुझे फोन करें,गांव मे पहुंचते ही पहले विधायक ने बाढ़ संभावित सभी जगह पहुंच कर ग्रामीणों के हाल-चाल जाने व बाढ़ प्रभावित लोगों को सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया,साथ ही चिकित्सा प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी को फोन कर बाढ़ से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी करने की दिशा निर्देश दिये,विधायक ने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए लोगो को सरकार से वार्ता कर उचित मुआवजा दिलाने का लोगो को भरोसा दिलाया।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण के दौरान विधायक के साथ भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद शर्मा,सेक्टर संयोजक आरके सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह,सुभाष सिंह साहब सिंह,परमहंस सिंह, राम अवध यादव व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे,

