बाढ़ राहत सामग्री ना मिलने पर ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश

बाँसगाव तहसील के डवरपार सहकारी समिति पर भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के मण्डल अध्यक्ष-लक्ष्मीचन्द शुक्ला व जिलाध्यक्ष श्रीचंद शुक्ल के नेतृत्व में साथ में परशुराम, रामनरेश, अमरावती, चन्द्रावती , संगीता समेत तमाम ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर बाढ़ राहत सामग्री को लेकर चर्चा की गई ।
आपको अवगत कराते चले कि विगत दो दिन पूर्व भा०कि०यू० के नेतृत्व में ग्रामसभा चन्दौली खुर्द में धरना प्रदर्शन कर बाढ़ पीड़ित ग्राम सभाओं में बाढ़ राहत सामग्री हेतु sdm बाँसगाव विनय पाण्डेय जी को नोट कराया गया था और 2 दिन बाद राहत सामग्री वितरित करने का आश्वासन भी दिया गया था परन्तु अभी तक किसी भी प्रकार से सकारात्मक पहल देखने को नहीं मिला है जिससे ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश व्याप्त है । जानकारी में आया है कि गोरखपुर जिले के बाढ़ में मैरुण्ड गाँवो के 333 की सूची में बाँसगाव तहसील के भष्मा, नउरदेउर, चन्दौली खुर्द व बुजुर्ग को सूची में शामिल नही किया गया है।  जबकि गाँव का अधिकतम भाग डूब चुका है और मैरुण्ड घोषित कर तत्काल बाढ़ सम्बन्धी सभी सुविधाएं मुहैया कराए जाने की आवश्यकता है । आज पुनः जिलाध्यक्ष-श्रीचंद शुक्ल द्वारा sdm बाँसगाँव व जिलाधिकारी गोरखपुर से वार्ता कर  राहत सामग्री के लिए गुहार लगाया गया है । तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध न होने की दशा में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ग्रमीण आंदोलन करने को विवश होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *