बिजली विभाग द्वारा गोमतीनगर विस्तार में जर्जर खम्भों का सुदृढ़ीकरण शुरू
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ – सर्वोदय सुलभ आवास की बाउंड्री वॉल के बाहर के कई बिजली के खम्भे जंग लगने के कारण नीचे से गल गये थे जिसके कारण खम्भों के गिरने की आशंका बनी हुई थी। इस सम्बन्ध में ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा व महासचिव विवेक शर्मा को जब जानकारी मिली तो जर्जर खम्भों के बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जर्जर खम्भों के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू करने हेतु आदेशित किया। ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, सर्वोदय सुलभ आवास समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार राना, समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार पालीवाल के साथ अवर अभियंता ने जर्जर खम्भों का निरीक्षण किया तथा जर्जर खम्भों के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू किया गया।
जर्जर खम्भों के सुदृढ़ीकरण किए जाने पर सर्वोदय सुलभ आवास समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार राना, सुरेन्द्र कुमार पालीवाल व नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बिजली विभाग तथा ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा तथा महासचिव विवेक शर्मा का आभार व्यक्त किया।

