बिरसिंहपुर पापरघाट शाहपुर हरवंश मार्ग के चौड़ीकरण का शुभारंभ
ब्यूरो चीफ आलोक श्रीवास्तव
सुलतानपुर : शुक्रवार को सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय राजबाबू बिरसिंहपुर पापरघाट शाहपुर हरवंश मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और क्षेत्रीय विधायक की विकास के प्रति प्रतिबद्धता से इस सड़क का नवनिर्माण कार्य के 1745.07 रुपए की लागत की संस्तुति हो गई।आज अपने क्षेत्र के नागरिकों के हाथों से भूमि पूजन कराकर इस कार्य की शुरुआत कराई जा रही है। कहा कि इस सड़क को बनाने की मांग विगत कई वर्षों से हो रही थी। अथक प्रयास से अब यह संभव हो पाया है और बहुत जल्दी यह सड़क बनाकर जनता को समर्पित हो जाएगी। इस सड़क को बनने के लिए शासन से यह धनराशि अवमुक्त कराई गई है। यह सड़क इस क्षेत्र के लोगों के लिए व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी बहुत लाभकारी होगी। इस सड़क से कम से कम सैकड़ों गांव के ग्रामवासियों को आने जाने का सुविधा मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टिकोण से व्यापारियों को बहुत लाभ होगा। इस मौके लोक निर्माण विभाग के अधिकारी प्रमुख मोतिगरपुर चंदर सिंह गुड्डू उपाध्याय मौजूद रहें।

