बीएड,एम.एड,बीसीए,बीबीए,बीपीएड की परीक्षा तिथि हुई घोषित
पत्रकार- अजय विश्वकर्मा
करंजाकला
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में चल रहे बीएड सत्र 2019-21 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है।यह परीक्षा 27 सितंबर से सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे के बीच में कराई जाएगी। बीपीएड द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 4 अक्टूबर से प्रारंभ होगी।यह परीक्षा सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 के बीच में कराई जाएगी।बीबीए छठवे सेमेस्टर की परीक्षा 4 अक्टूबर से सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 के बीच में कराई जाएगी।बीसीए छठवां सेमेस्टर की परीक्षा 6 अक्टूबर बुधवार से प्रारंभ होगी यह परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 के बीच में कराई जाएगी एमएड सत्र 2019-21 के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 4 अक्टूबर से प्रारंभ होगी।यह परीक्षा सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 के बीच में कराई जाएगी।परीक्षा नियंत्रक बी एन सिंह ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संबंधित छात्र एवं छात्राएं परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पे जाकर देख सकते हैं।

