बीकापुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह बने विश्व हिंदू परिषद के ग्रामीण क्षेत्र के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष

बीकापुर-अयोध्या ब्लाक प्रमुख बनने के बाद चर्चा में आए संतोष कुमार सिंह को अब विश्व हिंदू परिषद ने ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के साथ हिंदुत्व की रक्षा के लिए अयोध्या में कारसेवक पुरम में आयोजित विश्व हिंदू परिषद कि प्रांत की बैठक में पदाधिकारियों ने उन्हें अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्र का कार्यवाहक की जिम्मेदारी सौंपी है जिसके परिपेक्ष में संतोष कुमार सिंह के द्वारा जलालपुर स्थित अपने निजी आवास पर एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम स्तर तक विश्व हिंदू परिषद का संगठन तैयार करने के लिए पूरी तरह से तात्पर्य और आने वाले दिनों में गांव गांव में विश्व हिंदू परिषद का भगवा लहराएगा यही नहीं हिंदुत्व की रक्षा करने के लिए जो भी मुझे करना पड़ेगा उसके लिए पीछे नहीं हटूंगा। कार्यवाहक की जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। श्री सिंह ने कहा विश्व हिंदू परिषद में आस्था रखने वाले लोगों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। प्रेस वार्ता के दौरान सुनील प्रांत संयोजक बजरंग दल, रत्नेश जिला संयोजक महानगर विश्व हिंदू परिषद, मोहित जिला संगठन मंत्री ग्रामीण अयोध्या के अलावा उदय भान उपाध्याय ग्रामीण जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, संतरी, जितेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संतोष सिंह के जिला अध्यक्ष बनने पर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार किया है जिसमें विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला मंत्री मनोज तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष नालिनेश प्रताप सिंह केदारनाथ तिवारी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने संतोष सिंह के ग्रामीण क्षेत्र के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है तथा उनसे अपेक्षा भी की है कि संगठन को मजबूत बनाए जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *