बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार द्वारा कल राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए गए जनपद के दो शिक्षा अधिकारी

 

जनपद जौनपुर के लिए एक साथ दो बधाई के अवसर प्राप्त हुए हैं जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल व सिकरारा विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव को शिक्षा में अभिनव प्रयोग व नवाचार करने हेतु न्यूपा द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित दोनों शिक्षा अधिकारियों को आज ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।

सोनभद्र में डॉ गोरखनाथ पटेल द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, नामांकन और शिक्षकों के बारे में रीयल टाइम डेटा प्रबंधन को बढ़ावा देने व अद्यतन डेटाबेस को बनाए रखने के लिए आईटी के उपयोग की सुविधा प्रदान की गयी।
इसके माध्यम से शुरू की गई डेटाबेस निगरानी जो स्कूलों में डेटा गुणवत्ता और तुलनात्मक अध्ययन का विश्लेषण करने में सहायता करती है। छात्रों की सीखने की क्षमता में वृद्धि हुई। नवाचार के परिणामस्वरूप शिक्षा और प्रभावी प्रशासन के नीति संकेतकों को पूरा किया गया।
वहीं करोना काल में जनपद जौनपुर में सिकरारा मॉडल के रूप में वालंटियर के माध्यम से बेसिक शिक्षा के हर बच्चे तक निर्वाध शिक्षा पहुंचाने तथा अभिनव पहल के माध्यम से बेसिक शिक्षा को एक नई पहचान देने एवं सामुदायिक सहयोग के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों की सुरक्षा संरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिकरारा के खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव को सम्मानित किया गया। स्कूली शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिये शिक्षित युवा जैसे BTC, B.Ed., MBA, IITians, नौकरी के इच्छुक और सेवानिवृत्त शिक्षक, पुराने छात्र, और शिक्षित
ग्रामीणों को शिक्षण के लिए स्वयंसेवकों के रूप में चुना गया था।
ज्ञात हो कि पूरे भारत मे यह पहला जनपद है जहां से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारी दोनों एक साथ सम्मानित किए गए हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने शिक्षा अधिकारी द्वय को बधाई देते हुए कहा कि यह पहला अवसर कि राष्ट्रीय स्तर पर एक जनपद के दो अधिकारियों को एक साथ सम्मानित किया जा रहा है, यह जनपद की बेसिक शिक्षा के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *