बैंक में रुपए जमा करने जा रहे किसान की जेब से जेबकतरे ने उड़ाए 50 हजार रुपए

हरदोई।बैंक में रुपए जमा करने जा रहे एक किसान से टेंपो में 50 हजार रुपए की जेब काटकर जेबकतरा फरार हो गया। पीड़ित द्वारा एसपी से शिकायत करने के बावजूद पाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के करनपुर मजरा खानूपुर निवासी छोटेलाल पुत्र रामस्वरूप गत 13 अगस्त को पाली थाना क्षेत्र के परेली गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक में 50 हजार रुपए जमा करने जा रहा था। छोटे लाल ने बताया कि 50 हजार रुपए की रकम उसने गेहूं बेचकर एकत्र की थी। वह पाली कस्बे के बस अड्डे से टेंपो में सवार हुआ।जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति भी उसके साथ बैठ गया। परेली गांव से पहले दरियापुर गांव के पास वह व्यक्ति टेंपो से उतरकर सामने से आ रही बाइक पर बैठ गया। जिसके बाद उसने अपनी जेब देखी जिसमें रखे 50 हजार रुपए गायब थे और जेब कटी थी। पीड़ित छोटेलाल ने बताया कि उसके चिल्लाने पर मौके से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने टेंपो को रुकवाया और मामले की जानकारी होने पर भाग रहे जेब कतरे की बाइक का पीछा किया पर वह भाग गया। छोटेलाल द्वारा यह भी बताया गया कि 4 दिन पूर्व उसने पाली थाने में तहरीर दी थी जिसके बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की पर उसकी रिपोर्ट अब तक दर्ज नहीं की गई है साथ ही बताया कि उसे संदेह है कि टैंपो चालक भी जेब कतरे से मिला हुआ है क्योंकि उसके चिल्लाने के बावजूद टेंपो चालक ने टैंपो नहीं रोका था बल्कि स्पीड बढ़ा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *