ब्रिटेन की संसद ने किया चक्रपाणि जी महाराज का ऐतिहासिक सम्मान

ब्रिटेन की संसद ने किया चक्रपाणि जी महाराज का ऐतिहासिक सम्मान
लखनऊ : अखिल भारतीय हिंदू महासभा एवं संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कायस्थ शिरोमणि संत स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ कॉमेंस में विश्व शांति के लिए उनके अनुपम प्रयासों के लिए विशिष्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने व्याख्यान में श्री महाराज जी ने कहा कि मन की शांति से ही विश्व की शांति संभव है । क्रोध और अहंकार को त्यागना ही होगा ।
चक्रपाणि जी को सम्मानित किए जाने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 ने हर्ष व्यक्त किया है और एक मीटिंग कर स्वामी जी को बधाई दी गई। इस मीटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिब ने स्वामी जी की उपलब्धि को कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताई ।
मीटिंग में सर्व श्री अश्विनी कमठान, डॉक्टर सुबोध अस्थाना ,डॉक्टर विकास वर्मा ,अविनाश सक्सेना,ईशान सक्सेना इशू,शक्ति मंगलम,सुंदरम सक्सेना गोलू,सुनील सक्सेना मिलन,रवि सक्सेना,रविन्द्र सक्सेना रवि,मनोज सक्सेना गोपाल धूप, किरन सक्सेना,रश्मि प्रधान,शैलेन्द्र सक्सेना शैलू,राजीव सक्सेना,प्रशांत सक्सेना,सचिन कंचन आदि उपस्थित थे। मीटिंग की अध्यक्षता वेद प्रकाश सक्सेना कातिब जी ने की संचालन डॉ सुबोध अस्थाना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *