ब्लैकआउट मार्कड्रिल के दौरान बिजली गुल होते ही गूंजती है सायरन,धमाके के बीच सुनाई देती है चीख पुकार
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता )
अयोध्या।शुक्रवार की शाम 6:00 बजते ही कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में अचानक हवाई हमले की सायरन सुनाई पड़ती है और चारों ओर अंधेरा हो जाता है।जिसको लेकर आसपास के स्थानीय लोगो मैं हड़कंप मच गया। उसके बाद धमाके की आवाज सुनाई पड़ती है जिसमें कुछ लोगों की घायल होने और उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का सायरन भी लोग सुनते हैं इससे पहले वह कुछ भयभीत होते कि उन्हें बताया जाता है कि यह पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश के 75 जिलों में शुक्रवार की शाम ब्लैक आउट मार्कडिल था। बताते चलें शुक्रवार की शाम 5:00 के बाद पुलिस ने सिविल लाइन के सभी मार्गो पर बेरिकेटिंग लगाकर थोड़ी देर के लिए आवागमन बंद कर दिया था और ठीक शाम 6:00 बजे अचानक सायरन बजते ही बिजली गुल हो जाती है और देखते ही देखते धमाके की आवाज और कई लोग सड़क पर घायल हो जाते हैं जिन्हें पूर्व से तैनात एसडीआरएफ फायर कर्मियों, पुलिस कर्मियों सहित अन्य पुलिस के विभिन्न शाखों में तैनात कर्मियों ने इन घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया वहीं अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आज पर काबू पाया।इस संबंध मैं मौके पर तैनात एडीएम सिटी योगेंद्र पाण्डेय व एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी तथा सीएफओ एमपी सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि ब्लैक आउट मार्कडिल करने का मुख्य उद्देश्य युद्ध के दौरान लोगों को क्या करें क्या ना करें की प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर कमांडेंट राघवेंद्र शुक्ला,अग्निशमन अधिकारी प्रदीप पांडे, एआरटीओ प्रशासन डा आरपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी अधीर रंजन के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

