ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
बहराइच। रमपुरवा स्थित परशुराम मन्दिर में अक्षय तृतीया को आज भगवान श्री परशुराम जयंती पर पूजन अर्चन करते सनातन ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष पं रामजी बाजपेयी, पं रामकरण मिश्र सैलानी,पं देवेश चन्द्र मिश्र मंजनू, पं मधुसूदन मिश्र, गिरिजाशंकर बाजपेयी,पं शरत चन्द्र मिश्र, माधवदीन मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरिजेश दत्त बाजपेयी,केदारनाथ अवस्थी,मगनबिहारी पाठक,सुंदरलाल बाजपेयी, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ओझा,मीडिया प्रभारी पुण्डरीक पाण्डेय,परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं महेंद्र नाथ तिवारी पप्पू,मनोज अवस्थी,रजनीश त्रिबेदी, स्नेह शुक्ल,सूरज त्रिबेदी, रामसर्वज्ञ मिश्र, शिव शंकर बाजपेयी, कपिल देव मिश्र, राम धीरज शर्मा,अनिल अवस्थी,झब्बूलाल अवस्थी,संजय,रमाकांत प्रद्युम्न बाजपेयी, पंकज पाठक,कृष्ण मुरारी त्रिपाठी एडवोकेट, सुरेश ,धनेश,कमलेश, सत्यम,चैतन्य, पवन,संजय,शिवगोपाल, आशीष,अशोक,सत्यदेव, गोवर्धन लाल,रामनरेश, चंद्रप्रकाश, कृपाराम,विनीत,राजदत्त, नौरंगी लाल,राकेश,सोनेलाल, सुनील,कल्पराम समेत सैकड़ों की संख्या में उमड़े विप्र समुदाय का हुजूम इस दौरान आराध्य देव परशुराम जी का स्नान,अंगवस्त्र, यज्ञोपवीत, चंदन तिलक धारण कराकर उनके गुरु भगवान शंकर का पूजन आराधन एवं स्तवन ततपश्चात प्रसाद भोग लगाकर परशुराम आरती,चालीसा व स्तुति कर विचार गोष्ठी में समाज की एकता,बुराइयों के निराकरण, विसंगतियों का त्याग व आपस में एक दूसरे का उत्पीड़न करने कराने व नीचा दिखाने की होड़ त्याग कर समाजहित,जनहित व राष्ट्रहित व सर्वेभवन्तु सुखिनः की कामना से समाज को एकसूत्र में पिरोने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पं गिरिजा शंकर बाजपेयी जी की सरस्वती वंदना वर दे वीणा वादिनि वर दे व स्वागत लोकगीत से हुआ तथा संचालन सहित्यभूषण पुरस्कार 2020 प्राप्त कवि पं रामकरन मिश्र सैलानी जी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष रामजी बाजपेयी व प्रांतीय महासचिव पं देवेश चन्द्र मिश्र ने किया।पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ओझा ने यथाशीघ्र मन्दिर के सुंदरीकरण का शुभारंभ कराने का संकल्प लिया ।जिला पंचायत सदस्य पं सुंदर लाल बाजपेयी एवं कवि पं रामधीरज शर्मा व परशुराम सेना के पं महेंद्र नाथ तिवारी ने समाज के लोगों का राजनैतिक इशारों पर पुलिसिया उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार न करने का संकल्प दोहराया।

