अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा इनायत नगर बाजार पहुंची जहां पर यात्रा का मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा के संयोजन में भव्य स्वागत हुआ। स्वागत के उपरांत प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री बृजेश पाठक व मुकुट बिहारी वर्मा ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। विधायक गोरखनाथ बाबा ने अतिथियों का स्वागत व जनसभा में आये कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।
जन विश्वास यात्रा के दौरान इनायत नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा ने धारा 370 को समाप्त कर ने भारत माता के माथे पर तिलक लगाने का काम किया है जनता को तय करना है कि भारत माता का मस्तक ऊंचा चाहिए या गुंडों की सरकार? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है भाजपा ने अयोध्या को विश्व पटल पर छा गया है। विपक्षी सरकारों ने कहा था कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

