भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी का आज़मगढ़ में भव्य स्वागत
रिपोर्ट नीतीश जायसवाल सगड़ी आजमगढ़
आज़मगढ़: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी के जनपद आज़मगढ़ प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जीयनपुर स्थित आन्वी कैफेटेरिया पर सभासद विशाल रावत ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर उनका भव्य अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री बारी ने बताया कि सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आज़मगढ़ के ग्राम सोनापुर, थाना मुबारकपुर में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके उपरांत उनका आगमन जीयनपुर हुआ।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ आमजन तक पहुँच रहा है।
इस स्वागत समारोह में सभासद मुन्ना यादव, सम्भव जैन, राजवंत सिंह, विवेक प्रजापति, अभिषेक बारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

