मंडल कार्यालय में बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस का आयोजन बाबासाहेब के महान कार्यों का उल्लेख करते हुए किया गया स्मरण

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। भारतीय संविधान के रचयिता, अखंड तथा सशक्त भारत के प्रणेता एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरोने वाले विराट व्यक्तित्व ,भारत रत्न ,बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस के सुअवसर पर, आज दिनांक 17.04.23 को उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा ,लखनऊ स्थित मंडलीय कार्यालय में आयोजित एक समारोह में, बाबासाहेब के महान कार्यों का उल्लेख करते हुए, उनके प्रति अपने श्रृद्धा सुमन समर्पित करते हुए उनका स्मरण कर सादर नमन किया गया I इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण करके तथा दीप प्रज्ज्वलित करके राष्ट्र के शिल्पकार डॉ अम्बेडकर को अपने श्रृद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनका हार्दिक अभिनन्दन किया I
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के महान कार्यों का उल्लेख करते हुए अवगत कराया कि समृद्ध एवं सशक्त भारत के आधार स्तम्भ एवं भारतीय संविधान के रचयिता बाबासाहेब के अनुकरणीय कार्य ,अद्भुत कार्यक्षमता एवं विपुल ज्ञान प्रत्येक भारत वासी के लिए एक प्रेरणाश्रोत है एवं हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि ऐसी महाविभूति ने भारत देश में जन्म लियाI उन्होंने बताया कि बाबासाहेब के सिद्धांतों तथा पदचिन्हों पर चलते हुए ही हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं एवं राष्ट्र का बहुमुखी विकास एवं प्रगति संभव है I इस आयोजन के अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधकों सहित,समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष,समस्त मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी तथा अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *