मंत्री जयकुमार गोरे के ब्लैकमेल मामले में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नेता लिप्त
बिपिन गुप्ता/महाराष्ट्र
मुंबई, महायुति सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री जयकुमार गोरे पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, बाद में पुलिस ने उस महिला को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पिछले कुछ दिनों से इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चल रही है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आरोपी महिला और उसके कुछ सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के सांसद सुप्रिया सुले और रोहित पवार के संपर्क में थे। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में इस पूरे मामले की जानकारी दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गंभीर आरोप लगाया और कहा कि इस मामले में शरद पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लोग लिप्त हैं और इस मामले के आरोपियों ने शरद पवार की राष्ट्रवादी के नेता प्रभाकर राव देशमुख से 100 बार बात की है। इस मामले का वीडियो उनको भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रिया सुले और रोहित पवार को चिंतन करना चाहिए। उन्होंने जो वीडियो भेजा है। तुम पर आरोप नहीं कर रहा हूं लेकिन अब इसकी जाँच होगी।
उनके आरोपों के बाद अब विधायक रोहित पवार ने प्रतिक्रिया दी है। इस महिला के लिए न्याय की एक या दो बार मांग की गई होगी। लेकिन इस मुद्दे को पारदर्शी तरीके से निपटाया जाना चाहिए।

