मड़ियांव पुलिस ने शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार

मड़ियांव पुलिस ने शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस आयुक्त एस० बी० शिरडकर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी अभिजित आर0 शंकर के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज बृज नारायण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाँव शिवानन्द मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए 01 नफर अभि० को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 20.02.2024 को थाना मड़ियाँव पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश वांछित वारंटी, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में अजीजनगर चौकी क्षेत्र में मौजूद थी कि तभी सूचना मिली कि शेरवानी नगर में झगड़ा हो रहा है इस सूचना के आधार पर मैं उ0नि0 मय हमराह के सेमरा गौढ़ी पहुँचा जहाँ पर पीआरवी 4020 के कर्मचारीगण हे0का0 कमल किशोर व होगा0 2953 गजेन्द्र सिंह मय व्यक्ति के मौजूद मिले। मौजूद व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम विनय सिंह पुत्र श्री तेजपाल सिंह निवासी ग्राम समसापुर थाना कछौना जनपद हरदोई उम्र करीब 23 वर्ष हालपता सेमरा गौढ़ी थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ बताया तथा जामा तलाशी से पहने हुए लोवर की कमर की बायीं फेट से एक अदद तमन्चा बरामद हुआ बरामद हुए तमंचे का बागौर निरीक्षण किया गया तो तमंचे की नाल लोहे की जिसकी लंबाई 07 अंगुल, बाडी 05 अंगुल, बट चार अंगुल जिसके दोनों तरफ एक लकडी की चाप लगीं है जो 02 रिपिट से कसा हुआ है दो ट्रिगर है एक ट्रिगर नाल को खोलने दूसरा फायर करने के लिये है नाल खोलकर देखा गया जिसके चैम्बर के अन्दर एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर का जिसके पेंदे पर 8 MMKF लिखा हुआ है कारतूस को बाहर निकालकर हैमर को पीछे करके ट्रिगर दबाया गया तो तमंचा चालू हालत में पाया गया। तमन्चे की फायरिंग पिन सही अवस्था में हैं तथा पहने हुए लोवर की बायीं जेब से एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर का जिसके पेंदे पर 8MMKF लिखा हुआ है व 100/- रुपये का एक नोट बरामद हुआ। बरामद तमन्चे व कारतूस के सम्बन्ध में कागजात मांगने पर दिखाने से कासिर रहा। पकड़े गए व्यक्ति विनय सिंहउपरोक्त को उसके द्वारा कारित जुर्म धारा 3/25 आयुध अधिनियमसे अवगत कराते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशो- निर्देशों का पालन करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। बरामदगी के आधार पर अभि) विनय सिंह उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0- 88/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभि० को जेल भेजा जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *