मध्य विधानसभा मंडल एक के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों ने किया डॉ राघवेंद्र शुक्ला को सम्मानित

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आज गोमती नगर जन कल्याण महासमिति के महासचिव व भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला का सम्मान ओम ट्यूटोरियल में डायरेक्टर अनुराग द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी मध्य विधानसभा मध्य मंडल-1 के अध्यक्ष आनंद पांडे, धर्मेंद्र सोनी डॉ हेमंत पांडे, नवनीत श्रीवास्तव,विनोद तिवारी, जितेंद्र पांडे, प्रशांत शुक्ला, आलोक शर्मा, इंदल गौतम, देवांश पांडे, सोनू साहू ,सचिन चौहान, मृदुल यादव ,राजू कश्यप व मध्य मंडल 1 की पूरी टीम के साथ स्वागत कर क्षेत्रीय व मंडल की समस्याओं पर बात कर अवगत कराया गया। डॉ शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे जनता की व अपनी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दें जिनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। सभी ने डॉक्टर शुक्ला के मार्गदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा कीऔर कहा कि पहली बार मेरी समस्या को ठीक तरह से किसी ने सुना। सभी काफी संतुष्ट थे। सभी ने डॉक्टर शुक्ला की नियुक्ति पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *