मनोज प्रजापति ने नगर विकास. शहरी समग्र विकास. नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से भेंट कर उन्हें बधाई दी

आर एल पाण्डेय
मुरादनगर। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने नगर विकास. शहरी समग्र विकास. नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए संस्था के द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर बताया कि किस तरह से महिला संगठन तथा अन्य माध्यमों से लोगों की मदद की जा रही है ।मनोज प्रजापति ने दैनिक वीर अर्जुन प्रतिनिधि मुकेश सोनी को बताया कि उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए गरीबी से जूझ रहे लोगों की तरह से मदद का आश्वासन देते हुए कार्य सूची बनाने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *