मन्दिर के मुख्य पुजारी ने श्रीराम लला के जन्म स्थान पर परम्परागत रूप से फहराया जाने वाला धर्म ध्वज किया अर्पित

अयोध्या। श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी सत्येन्द्रदास  से उनके आवास सत्यधाम मन्दिर पहुंच कर राष्ट्रहित मे प्रधानमन्त्री नरेन्दर दामोदरदास मोदीजी के प्रयासों की शत-प्रतिशत सफलता एंव विश्व पटल पर भारत के गौरव की प्रार्थना करते हुए धर्म ध्वज भेंट किया गया।विगत 8वर्षों से चल रहे धार्मिक महानुष्ठान के क्रम में समय-समय पर श्रीराम लला के जन्म स्थान पर परम्परागत रूप से फहराया जाने वाला धर्म ध्वज अर्पित किया जाता रहा है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रीराम जन्म भूमि के गर्भगृह पर फहराये जाने वाले धर्म ध्वज के महत्ता की जानकारी मिलने पर कालान्तर में विश्व भूमण्डल मे ख्याति प्राप्त करने की दुराग्रही मंशा लेकर श्रीराम जन्म भूमि के उसी स्थान पर अपना ध्वज फहराने के लिए आतताई बाबर ने आक्रमण किया था,आज उसी पवित्र स्थल पर 8वर्षो से राष्ट्र मन्दिर निर्माण के लिए प्रधानमन्त्री नरेन्दर दामोदरदास मोदीजी के प्रयासों की सफलता हेतु फहराया जा रहा है जिसका परिणाम पूरी दुनिया के सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *