मल्हनी विधायक ने जौनपुर जिले को बी श्रेणी में करने की विधानसभा में उठाई मांग

जौनपुर मंल्हनी विधायक लकी यादव ने विधानसभा के बजट सत्र म़े महामहिम राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुयें जौनपुर को सुविधाओं का लाभ मिले जिसके लिए जनपद क़ो B श्रेणी में रखने का महत्वपूर्ण मांग किया। जौनपुर को जाम से निजात मिलें इसके लिए पार्किंग बनाने की मांग की वहीं उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा मल्हनी के उपचुनाव में घोषणा किया गया था कि कलीचाबाद समेत तीन पुल को बनवाने का काम किया जाएगा उन्होंने कलीचाबाद पुल का नाम तो बदल दिया लेकिन अभी तक उस पुल पर किसी प्रकार का कोई कार्य शुरू नहीं हुआ कृपया जनमानस की समस्या को देखते हुए आप द्वारा घोषित सभी पुलों का निर्माण जल्द से जल्द कराने की कृपा करें वहीं उन्होंने बिजली विभाग को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि हमने अपने विधायक निधि से दो करोड़ रुपया अपने क्षेत्र में विद्युतीकरण के लिए दिया आज इतना दिन हो गया अभी तक विद्युतीकरण का कोई काम हमारे क्षेत्र में नहीं स्टार्ट हुआ वहीं पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए SO बक्सा SO सिकरारा जो थाने पर बैठकर दलालों के माध्यम से आम जनमानस की थोड़ी सी भी समस्या सुलझाने के लिए पैसे की वसूली करवाते हैं वहीं रोज राहगीरों की गाड़ी पकड़ कर पैसा लेकर उनको छोड़ने का काम करते हैं इसकी जांच करा कर उन दोनों थानाध्यक्ष पर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें। लालाबाजार शिवगुलामगंज होते हुये करंजाकला जाने वाली सड़क बहुत जर्जर हो चुकी है उसे चौड़ीकरण के साथ बनवाने की कृपा करें वहीं उन्होंने कहा अग्निवीर कांड में सिकरारा व बक्सा के निर्दोष लोगों को फसाया गया है कृपया इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर निर्दोष लोगों को बाहर निकालने का काम करें वहीं उन्होंने मल्हनी बाजार व नौपेडवा बाजार को नगर पंचायत बनाने का माग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *