महंत संतोष दास खाकी जी महराज बने प्रधान संपादक

महंत संतोष दास खाकी जी महराज
बने प्रधान संपादक

ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय

लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद हिंदी दैनिक , हिंदी साप्ताहिक, हिंदी मासिक पत्रिका व शंखनाद टीवी चैनल का प्रधान संपादक महंत संतोष दास खाकी जी महराज को बनाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए संपादक देव प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मीडिया को भी संतों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद मिलना चाहिए। महंत संतोष दास खाकी जी महाराज को प्रधान संपादक बनाए जाने पर संत समाज ने हर्ष व्यक्त किया है। धर्माचार्य, कथावाचक एवं सनातन प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि चारों स्तंभ तभी शिखर पर पहुंच सकते हैं जब उन्हें संत समाज का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद निरंतर मिलता रहे। न्यूजपेपर, मासिक पत्रिका एवं चैनल शीघ्र अपने मुकाम पर पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *