महाकाल की धरती से ब्राह्मणों ने भरी हुंकार

`संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा उज्जैन मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन में 15 से अधिक राज्यों के ब्राह्मण प्रतिनिधि सम्मिलित हुए बैठक को ब्राह्मण संघर्ष समिति का नाम दिया गया ।

विश्व ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनीता मिश्रा ने सर्वसम्मति से बैठक की अध्यक्षता की श्रीमती डॉक्टर अनीता मिश्रा ने सभी को संबोधित करते हुए कहां की ब्राह्मण संघर्ष समिति की बैठक में आए हुए समस्त ब्राह्मण भाई – बहनों से निवेदन है कि सनातन धर्म की रक्षा हेतु अब हम सबको एक साथ एक मंच एकत्रित होना होगा भगवत गीता में कहा गया है कि “धर्मो रक्षति रक्षिता” आप धर्म की रक्षा करो धर्म आपकी रक्षा करेगा उन्होंने कहा कि किसी भी देश को यदि समाप्त करना है तो उसकी संस्कृति को समाप्त करना होता है और संस्कृति को समाप्त करने से पहले उन्हें समाप्त करना होता है जिन्होंने संस्कृति को बचा कर रखा हो या बचाने का कार्य कर रहे हो आज कुछ विदेशी ताकतें भारतीय संस्कृति को समाप्त करना चाहते हैं उनके साथ मिलकर के देश के भीतर कुछ लोग भारतीय संस्कृति को संजोए हुए ब्राम्हण सनातन धर्म पर आघात कर रहे हैं और उन्हें कमजोर करने के सारे प्रयास में जुटे हुए ऐसे लोगों के खिलाफ वक्त आ गया है कि हम सभी एक साथ एकजुट होकर संघर्ष करें उन्होंने बताया कि 28, 29 जनवरी 2023 माघ मेले में विश्व ब्राह्मण महासभा प्रयाग संगम तट पर विप्र सम्मेलन का आयोजन करेगी । सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी ने सभी राज्यों से आए हुए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने शिप्रा नदी की पूजा अर्चना की । कार्यक्रम में विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र शुक्ला, अधिवक्ता गणेश रावल, प्रदेश अध्यक्ष उज्जैन, दिल्ली से भास्कर त्रिपाठी, बड़ोदरा से मनोज त्रिपाठी, औरंगाबाद से विजया अवस्थी, अयोध्या से कृपा निधान तिवारी, हैदराबाद, लखनऊ,आदि प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *