ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर महाराणाप्रताप सेना की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीतू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर उपस्थित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया साथ ही उन्होंने किस प्रकार है। देश की सेवा किया और अपने समकालीन मुगल शासकों से लड़ाई करते हुए देश की रक्षा किया यहां तक कि उन्होंने जंगलों में घास की रोटियां तक खाई यह हमारे लिए अनुकरणीय है ।इस अवसर पर महाराणा प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष बादल सिंह शैलेंद्र जिला सचिव अंजू सिंह डा० संध्या सिंह विजय सिंह जी पूनम विश्वकर्मा बिनय सिंह दुर्गेश यादव सुरजीत सिंह आदि उपस्थिति रहे।

