*महाराष्ट्र से दर्शन पूजन करने आई महिला व उसके परिवार से ड्राइवर ने की मारपीट*
अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) संतोष कुमार।महाराष्ट्र से दर्शन पूजन करने आई महिला व उसके परिवार से ड्राइवर ने की मारपीट की गई थी टूरिस्ट गाइड सुरेश आचार्य पर 1 लाख 80 हजार रुपए लेकर प्रयागराज काशी विश्वनाथ व अयोध्या में वीआईपी दर्शन करने का झांसा देने का आरोप भी लगाया गया है, तीनों जगहों पर टूरिस्ट गाइड नही करवा पाया वीआईपी दर्शन, नाराज महिला ने जब की शिकायत तो टूरिस्ट गाइड के ड्राइवर पर महिला से मारपीट का आरोप भी लगा है, कोतवाली अयोध्या के रायगंज क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना दर्ज हुई महिला श्रद्धालु कविता शेट्टी ने अयोध्या कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा, तीनों धार्मिक स्थलों का वीआईपी दर्शन कराने के लिए महाराष्ट्र में 1 लाख 80 हजार रुपए पर हुआ था सौदा, बेंगलुरु निवासी सुरेश आचार्य ने खुद को बताया था सीएम योगी का मित्र, खुद को बताया था कर्नाटक का डिप्टी स्पीकर,अयोध्या पुलिस मामले की जांच में जुटी।

