ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर नगर के सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज के पास स्थित मॉ आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर चैत नवरात्र के नवमी के दिन संस्थापक व पूजारी भगवती सिंह वागीश ने मंदिर पर आए हुए सभी भक्तों को हवन पूजन कराया।
इस मौके पर मन्दिर के पुजारी वागीश ने बताया कि काली ही सभी ग्रहों का संघारक हैं और ‘ॐ क्रीं क्रीं कालिकाएं नमः’ मंत्र का जाप करने से सभी बीमारियां दूर हो जाती है ,हवन से आस-पास का वातावरण शुद्व हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घंटा व शंख की ध्वनी से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है।।अतः कलयुग में काली उपासना परम शक्ति वर्धक एवं मंगलकारी है। पूर्ण श्रद्धा एवं अटल विश्वास के साथ मां की उपासना सदैव कल्याणकारी होता है। कलयुग में मां दक्षिणा काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

