आर एल पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड माल परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायिका श्रीमती जयदेवी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती राम देवी , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम कुमार राही ने कन्यादान कराया। खंड विकास अधिकारी प्रतिभा जायसवाल, एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह, राकेश कुमार मिश्र सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण तथा सुनील कुमार यादव ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण ने उक्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया। बताया गया है कि लखनऊ जिले के सभी आठ विकास खंडों में सबसे अधिक माल विकासखंड परिसर में 94 जोड़ों का मेगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

