मा० मुख्यमंत्री जी ने मा० राज्यमंत्री जी की माता जी से भी भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना और दी गई सांत्वना
जौनपुर 11 दिसम्बर, 2025 (सू0वि0)- मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण, श्री गिरीश चन्द्र यादव जी के गांव पनियरियां में पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मा० मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
मा० मुख्यमंत्री जी ने मा० राज्यमंत्री जी की माता जी से भी भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना और सांत्वना दी।
इस अवसर पर मा० जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री बाकेंलाल सोनकर, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जन उपस्थित रहे।

