ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ पूरब जिले द्वारा चल रहे मिशन साहसी अभियान के अंतर्गत दयानंद बालिका इंटर कॉलेज व बीरेंद्र स्वरूप इंटर कालेज में छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण कराया गया जिसमे उनको अपातकाल में कैसे निकलना है इसकी जानकारी व प्रशिक्षित किया गया । इस अवसर पर सलोनी शुक्ला, अतिशय जैन, किशन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

