मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय स्टेट बैंक, उ.प्र. सचिवालय शाखा लखनऊ के नवीनीकृत परिसर का किया उदघाटन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक, उ.प्र. सचिवालय शाखा लखनऊ के नवीनीकृत परिसर का उदघाटन किया गया। जिससे ग्राहकों को शाखा में बेहतर एवं ज्यादा जगह मिल पाएगी जो उनको उत्कृष्ठ सेवा प्रदान करने में कारगर होगी। इस अवसर पर सतीश महाना, अध्यक्ष, विधान सभा, सुरेश कुमार खन्ना, वित्त मंत्री, दुर्गा शंकर मिश्र, मुख्य सचिव, उ. प्र. एवं शरद स. चांडक, मुख्य महाप्रबंधक एस बी आई, लखनऊ मण्डल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस उदघाटन के अवसर पर लखनऊ नेटवर्क 1 के महाप्रबंधक अरुण कुमार साहू, उप महाप्रबंधक आर. नटराजन, शाखा के सहायक महाप्रबन्धक रणधीर कुमार झा सहित अन्य बैंक अधिकारी एवं सरकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान, सचिवालय कर्मचारी राजेश्वर प्रसाद जिनकी दुर्भाग्य पूर्ण मृत्यु हो गयी थी, के नॉमिनी ललितेश यादव को एसबीआई की तरफ से दुर्घटना मृत्यु बीमा का चेक प्रदान किया गया।

