मेडिकल कालेज जौनपुर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिसव के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
देश की उपासना ब्यूरो विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
*जौनपुर: उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल द्वारा अखिल भारतीय परिषद, जौनपुर (काशी प्रांत) के निवेदन को स्वीकार करते हुए आज दिनांक 12 जनवरी 2026, राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर भटेवरा गाँव में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श हेतु एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पूर्णतः सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस चिकित्सा शिविर में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में डा० जितेन्द्र कुमार, सहायक आचार्य, मेडिसिन विभाग के साथ डा० ऋषिकेश यादव, डा० अक्षय कुमार एवं डा० प्रदुमन कुमार (जनरल सर्जरी विभाग), डा० सविता (स्त्री रोग विभाग) तथा डा० विकास (कम्युनिटी मेडिसिन विभाग) उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। चिकित्सा शिविर में भटेवरा गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित हुए। मरीजों की स्वास्थ्य जांच उपरान्त उन्हें रोग के अनुसार उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई तथा मौके पर ही आवश्यक दवाओं का न्निःशुल्क वितरण भी किया गया। गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को मेडिकल कालेज में आकर आवश्यक जांच एवं उपचार हेतु सलाह दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए चिकित्सा महाविद्यालय एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० ए०ए० जाफरी के मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम सिद्ध हुआ। आयोजन समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

