मेडिकल कालेज जौनपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (17 सितम्बर 02 अक्टूबर, 2025) के अन्तर्गत कम्युनिटी मेडिसिन एवं टी०बी० एण्ड चेस्ट विभाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
देश की उपासना धनंजय विश्वकर्मा
*जौनपुर :* मेडिकल कालेज जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल के मार्ग दर्शन में डा० पूजा पाठक, नोडल अधिकारी, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, डा० मुदित चौहान तथा विभागाध्यक्ष, टी०बी० एण्ड चेस्ट विभाग, डा० अचल सिंह के संयुक्त सहयोग से दिनांक 25 सितम्बर 2025 को कम्युनिटी विभाग में एनीमिया व पोषण एवं दिनांक 26 सितम्बर 2025 को टी०बी० एण्ड चेस्ट विभाग में टी०बी० की जांच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डा० मुदित चौठान एवं डा० पूजा पाठक व डा० अनुज द्वार संयुक्त वक्तव्य में बताया गया कि एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो मुख्यतः खून की कमी के कारण होती है। इसके बचाव देतु संतुलित आहार आयरन व विटामिन से भरपूर भोजन तथा नियमित स्वास्थ्य जांच अनिवार्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उचित पोषण न केवता एनीमिया बतिक अन्य कई रोगों से बचाव में भी सहायक है।
डा० अचल सिंह, डा० अभिषेक मिश्रा व डाo निहारिका, टी०बी० एण्ड चेस्ट विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अपने सम्बोधन में बताया गया कि टीवी एक संक्रामक रोग है, जिसका समय पर पता लगाना और उपचार करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए बताया गया की जांच, एक्स-रे तथा आवश्यक रक्त परीक्षण करवाना जरूरी है। उन्होंने समझाया कि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करवाना चाहिए। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि टीबी का पूरा इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है तथा दवा समय पर और नियमित रूप से होने से रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों एवं तीमारदारों ने इस जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताया और जांच व उपचार को समय पर कराने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग एवं टी०बी० एण्ड चेस्ट विभाग के चिकित्सक डा० नवीन सिंद, डा० अनिल कुमार डा० रिनु डा० अतहर डा० अंकित डा० संदीए डा० मुकेश पटेल, डा० संघ प्रिया तथा नर्सिंग अधिकारी, स्वाती, शीला, शुभम पाण्डेय, गरिमा राय, ममता चौठान, शशि किरण व एम०पी०डब्ल्यू ठेल्थ कर्मचारी रवि यादव अवधेश कुमार ब्यूटी यादव, श्यामबहादुर निषाद उपस्थित रहें।

