मेडिकल कॉलेज जौनपुर में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा, भंडारे का आयोजन
देश की उपासना संवाददाता प्रवीण अस्थाना
*जौनपुर* : मेडिकल कॉलेज जौनपुर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त चिकित्सकगण, संकाय सदस्य व कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से सरस्वती पूजा में भाग लिया। पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सरोबार रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि माँ सरस्वती ज्ञान, विवेक एवं संस्कार की प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन छात्रों में नैतिक मूल्यों, एकता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी चिकित्सकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।
पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन आपसी सहयोग एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिससे कॉलेज में सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण का निर्माण हुआ।

