*मेडिकल कॉलेज जौनपुर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

*मेडिकल कॉलेज जौनपुर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
देश की उपासना संवाददाता प्रवीण अस्थाना
*जौनपुर:* उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल द्वारा चिकित्सा शिक्षकों, नर्सिंग अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्रओं को संबोधित करते हुए यह कहा गया कि सभी संबंधित कार्मिक अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करें। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को कर्तव्यबोध के साथ निभाने तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
उप-प्रधानाचार्य प्रो0 आशीष द्वारा अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य से संबंधित समसामयिक विषयों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों की व्याख्या करते हुए यह बताया कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय कारणों के चलते सोने के मूल्य में निरंतर वृद्धि क्यों हो रही है। उनके वक्तव्य के माध्यम से उपस्थितजनों को वैश्विक घटनाक्रमों की समझ प्रदान की गई तथा उनका संबंध राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से स्पष्ट किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 ए.ए. जाफरी द्वारा अपने उद्बोधन में चिकित्सालय से संबंधित प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा निरंतर हो रही प्रगति की सराहना की गई। उन्होंने रोगियों को प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं, सहयोगात्मक सेवा भाव तथा अस्पताल के समस्त कर्मचारियों की निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा की। विशेष रूप से नर्सिंग अधिकारियों द्वारा रोगी देखभाल में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका एवं उनके समर्पित कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा राष्ट्रगीत, नृत्य एवं देशभक्ति कविताओं के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसमें उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। साथ ही सभी चिकित्सा शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। पूरा कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं एकता के संदेश के साथ सफलत्तापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *