मेहनगर के भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सैकड़ो महिलाओं ने निकाली जल कलश यात्रा

मेहनगर के भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सैकड़ो महिलाओं ने निकाली जल कलश यात्रा

ग्राम करौती मे बने राममन्दिर में 22 को शुभ मुहूर्त में होगी रामलला की प्राणप्रतिष्ठा

काशी के 11 विद्वान पंडितों द्वारा कराया जा रहा अनुष्ठान

आज़मगढ़ मेहनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम करौती में बने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महिलाओं ने मन्दिर के ईशान कोड में स्थिति जलाशय से ‘जल कलश यात्रा’ शनिवार को निकाली गई। कलश यात्रा में 151 से अधिक महिलाएं शामिल रहीं। प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन गांव व क्षेत्र की महिलाओं ने सुबह 9 बजे जलाशय तट से यात्रा का शुभारंभ किया। श्रीराम की पताका फहराते सिर पर कलश में भरा 11 नदियों का जल लेकर महिलाएं राम धुन पर झूमते व राम की जयकार करते निकलीं।कलश यात्रा मन्दिर समिति के अध्यक्ष/यजमान पं गिरीश चतुर्वेदी व धर्म पत्नी आशा चतुर्वेदी के नेतृत्व में निकाली गई। कलश यात्रा नव निर्मित राम मंदिर से शुरू होकर प्राथमिक विद्यालय होते हुए पोस्ट आफिस होते हुए मन्दिर पहुँचा। काशी के विद्वान आचार्य नारायण दत्त मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरा कलश मन्दिर में स्थापित कराया। यजमान पं0 गिरीश चतुर्वेदी द्वारा कलश पूजन कलश स्थापना के पश्चात पञ्चांग पूजन ,मंडप प्रवेश ,दिगरक्षंड्ड ,प्रवक्षण् एवं वास्तु पूजन के साथ ही दस दिग्पाल पूजन ,प्रधान देवता ,वेदी पूजन ,क्षेत्रपाल पूजन ,एवं मूर्तियों का कर्म ,कुटी प्रयोग के साथ -साथ शैय्याधिवास ,कार्य सम्पन्न कराया। इस दौरान मुख्य रूप से हाईकोर्ट के बरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व बरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील अहमद आजमी सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *