मैटर मोटर वर्क्स ने अपनी ऐरा मोटरबाइक्स के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी की
रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
पाली-(हरदोई) आगामी त्यौहार श्रावण मास के महीने में काँवर यात्रा व ईद-उल- अजहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को पाली थाना परिसर में तहसीलदार डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता व ईओ प्रकाश चन्द्र गोपालन, प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार शुक्ला की मौजूदगी में पीस कमेटी का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर तहसीलदार डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव ने दोनों समुदायों के लोगों से आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने की अपील की। पीस कमेटी की बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्री शुक्ला ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस सभी पर नजर रखेगी। अफवाह फैलाने और अराजकता करने वालों पर कार्यवाही की जायेगी। त्यौहार में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जायेंगे। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा(बकरीद) व काँवर यात्रा एक साथ शुरू हो रहे हैं।दोनों त्यौहारों को सभी लोग आपसी सौहार्द व भाई चारे के साथ मनायें साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों को सकुशल कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। त्यौहारों को आपस में मिलजुलकर मनाना चाहिए। त्यौहार में किसी भी तरह की अफवाह न फैलायें।अफवाह फैलाने व अराजकता करने वालों को किसी हालत में बख्शा नहीं जायेगा। पीस कमेटी में प्रधान,नगर व क्षेत्र से आये धर्म गुरु, गणमान्य नागरिक, सभापति,नगर पंचायत कर्मियों के अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही।

