मैनपुरी उपचुनाव: शिवपाल सिंह हमारे साथ डिंपल दर्ज करेंगी बड़ी जीत -प्रोफेसर रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव पर कहा कि हमारा पूरा परिवार एक साथ है। डिंपल यादव की उम्मीदवारी की जानकारी शिवपाल यादव को थी और वो हमारे साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि डिंपल भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। शिवपाल हमारे साथ ही रहेंगे। इसमें किसी तरह का कोई संशय नहीं है। प्रोफेसर रामगोपाल सोमवार सुबह अपने इटावा आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पूरी तरह से समाजवादियों के पक्ष में है। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का डिंपल यादव नेतृत्व करें यह इस इलाके के लोगों की मांग थी। लोगों का कहना था कि नेताजी के प्रतिनिधि के रूप में डिंपल यादव को यहां से मैदान में उतारा जाए। जनता की मांग को देखते हुए उम्मीदवार तय किया गया है। विपक्षी पार्टियों से मुकाबले के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैनपुरी में किसी से कोई मुकाबला नहीं है। बंपर वोट से विजय मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *