मोतियाबिंद मरीज़ों को ढूंढने के लिए लगाया जा रहा है कैम्प
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। डॉ अजय शंकर त्रिपाठी
चिकित्सा अधीक्षक व डा० घनश्याम नेत्र चिकित्सक लोकबंधु अस्पताल
ने दशमेश पब्लिक स्कूल व गुरुद्वारा आलमबाग के पदाधिकारियों से भेंट वार्ता की व लोकबंधु अस्पताल की और से आने वाले सोमवार 18 दिसम्बर को “साहिबज़ादो की शहीदी “ को नमन करते हुये गुरुद्वारा आलमबाग के प्रांगण में आँखों की जाँच के लिये कैम्प कर ज़रूरत मंद लोगों के लिये लोकबंधु अस्पताल द्वारा मोतियाबिंद के निःशुल्क आपरेशन , चश्मे की सेवा भी की जायेगी । रतपाल सिंह गोल्डी महासचिव ने बताया कि सोमवार प्रातः 1०.०० बजे इस कैम्प का आयोजन किया जायेगा ।डॉ त्रिपाठी ने बताया कि ये कैंप मोतियाबिंद मरीज़ों को ढूंढने के लिए लगाया जा रहा है।

