यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्र का एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-हरदोई आगामी 16 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर पाली नगर में बनाये गये परीक्षा केंद्रों का मंगलवार की शाम को तहसील शाहाबाद के उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा के लिए जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्रित करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया।एसडीएम ने सर्वप्रथम नगर के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सीसी टीवी कैमरा,वायस रिकार्डर,अग्निशमन यंत्र,शौचालय, पीने के पानी,कमरों एवं कालेज की बाउंड्री,स्ट्रांग रूम आदि के बारे में विधिवत जानकारी ली। परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्था चाक चौबंद मिली।जिसके लिये उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य/केन्द्र व्यवस्थापक डॉ वेदप्रकाश द्विवेदी की जमकर तारीफ की।इस मौके पर परीक्षा प्रभारी राजेश प्रकाश मिश्रा, विनीत बाबू सक्सेना,विनोद राठौर,आदि शिक्षक, कर्मचारी के अलावा पाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय,एसएस आई संजय राय मय पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *