सार
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इस संबंध में समस्त मंडलायुक्तों और सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कटाई व मड़ाई में इस्तेमाल किए जाने वाले कोई भी कृषि यंत्र प्रतिबंधित न किए जाएं, जिससे किसानों को असुविधा न हो।
विस्तार
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इस संबंध में समस्त मंडलायुक्तों और सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कटाई व मड़ाई में इस्तेमाल किए जाने वाले कोई भी कृषि यंत्र प्रतिबंधित न किए जाएं, जिससे किसानों को असुविधा न हो। वहीं यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कटाई व मड़ाई के दौरान सरकारी कार्मिकों द्वारा किसानों का उत्पीड़न न किया जाए। उन्होंने इस पत्र की जानकारी अपर मुख्य सचिव कृषि, पुलिस महानिदेशक व अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था को भी भेजी है।

