रमेश झनकार राष्ट्रीय मानव पार्टी के
राष्ट्रीय संगठन सचिव मनोनीत
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुर्सलीन कुरैशी ने केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव मोहन शर्मा , राष्ट्रीय सचिव बी.एस.चौहान, दिल्ली प्रदेश प्रभारी मुकेश मिश्रा , युवा महिला अध्यक्ष गिन्नी और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में रमेश झनकार को राष्ट्रीय संगठन सचिव पद से सुशोभित किया। रमेश झनकार को राष्ट्रीय मानव पार्टी परिवार की तरफ से बहुत बहुत बधाई।

