राज योग प्रशिक्षण केंद्र ब्रह्माकुमारी आश्रम कुकरेजा निवास निकट राज कॉलेज जौनपुर में हुआ संतों का समागम

  • राज योग प्रशिक्षण केंद्र ब्रह्माकुम जौनपुर में हुआ संतों का समागम
    जौनपुर डीकेयू ब्यूरो: अयोध्या से पधारे जगतगुरु परमा हंस आचार्य संरक्षक श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास एवं आचार्य देव मुरारी बापू कथाकार एवं सन्त तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी अयोध्या से ब्रह्माकुमार भाई मुकेश व कई अन्य ब्रह्माकुमार भाई-बहने जौनपुर राज योग प्रशिक्षण केंद्र पर दिनांक 12 सितम्बर 21 को पधारे वहां उनका ब्रम्हाकुमारी सुनीता बहन वह उनके आश्रम से जुड़े भाई बहनों ने जोरदार स्वागत किया गया । आचार्य देव मुरारी बापू ने मीडिया से बोलते हुए कहा कि यह संस्था आज विश्व स्तर पर कार्य कर रही है हम स्वयं भी कई बार संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान जा चुके ह,ैं और आज आप लोगों के सामने जौनपुर केंद्र पर भी उपस्थित हैं वहीं उन्होंने अपनी पार्टी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा सरकार यूपी की सिर्फ चैनल और अखबारों तक सीमित होकर रह गई है हमें नहीं लगता कि दोबारा यह सरकार नही बनेगी क्योंकि यूपी की जनता किसी को दुबारा नहीं चुनती है, कभी सपा पार्टी तो कभी बहुजन समाज पार्टी आती रही ह,ै ऐसे में भारतीय जनता पार्टी दुबारा सत्ता में आ पाएगी कि नहीं या तो कहना मुश्किल है, उन्होने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा अयोध्या में गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। योगी सरकार ने पहले उनको आसियान देने की बात कही थी ,लेकिन उनको आशियाना न देकर उजाड़ा जा रहा है अयोध्या के विकास की बात कह कर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, आज वहां साधु-संतों को हटाकर सरकार अपने आदमियों को बैठा दिया है जो बिल्कुल गलत है। भाजपा सरकार विकास की जगह विनाश की ओर देश प्रदेश को ले जा रही है। वहीं केंद्र पर उनके साथ मौजूद जगतगुरु परमाहंसा चार्य ने अपना विचार रखते हुए मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय भावना को जन जन तक भाजपा ने जागृत किया है और उन्होनें लोगो में हिन्दू राष्ट्र के प्रति आस्था उत्पन्न किया है, और भाजपा दोबारा फिर से केन्द्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनायेगी। बी.के मुकेश व बी.के सुनीता बहन नें लोंगो को राजयोग के संबन्ध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था के बी.के सन्तोष, बी.के प्रदीप, बी.के सुनील,बी.के सुबाष, बी.के भवन,बी.के राम व जनपद के ब्यवसायी प्रमोद अग्रहरी व बहुत से बी.के भाई बहन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *